CMHO को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

CMHO को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

खंडवा, डेस्क रिपोर्ट। रिश्वत (Bribe) लेने अधिकारियों कर्मचारियों पर हो रही लगातार हो रही कार्यवाही के बावजूद रिश्तखोरों को कोई खौफ नहीं है। अब लोकायुक्त ने एक CMHO को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि गिरफ्तार किये गए CMHO दो महीने बाद रिटायर होने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी (CMHO) डॉ डीएस चौहान को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि डॉ डीएस चौहान सोमवार को दोपहर में अपने बंगले पर छैगांव माखन विकासखण्ड की महिला नर्स से दस हजार रुपए ले रहे थे।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस के प्रधान आरक्षक ने फेंका था मासूम का शव, हिरासत में

लोकायुक्त इंदौर (Lokayukta Indore) की टीम ने CMHO डॉ चौहान को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उनके बयान दर्ज कर कर रही है। आपको बता दें कि सीएमएचओ डॉ चौहान दो महीने बाद रिटायर होने वाले हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews