ग्रामीणों ने दिया गृह मंत्री के नाम ज्ञापन, कहा- किया जा रहा हिंदू परिवारों को प्रताड़ित

ग्रामीणों ने दिया गृह मंत्री के नाम ज्ञापन, कहा- किया जा रहा हिंदू परिवारों को प्रताड़ित

खंडवा, सुशील विधाणी। जिले के हापला-दिपला गांव के ग्रामीणों ने आज महादेव गढ़ के संस्थापक अशोक पालीवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गांव में जो भी घटनाएं होती है उसमें भोले भाले ग्रामीणों को उठाकर मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया जाता है। कुछ ग्रामीणों द्वारा जो असामाजिक तत्व है वह हिंदू परिवारों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उनके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही, यहां तक की पुलिस प्रशासन हिंदू परिवारों को बेवजह परेशान कर रहा है।

हमारा पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि आप उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें जो हिंदू परिवारों के खिलाफ लगातार मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इसी को लेकर आज समस्त ग्रामीणों ने गृहमंत्री डीआईजी और आईजी के नाम पर ज्ञापन सौंपा है और साथ ही गांव में जो विवाद चल रहा है उसकी स्पष्ट जांच कराने की मांग की है।

वहीं पूरे मामले को लेकर खंडवा पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों के द्वारा ज्ञापन दिया गया है, जल्द ही खुलासा होगा और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews