लाखों की चोरी कर बदमाशों ने दो मकानों में लगाई आग

लाखों की चोरी कर बदमाशों ने दो मकानों में लगाई आग

खण्डवा।सुशील विधानी।

मोघट थाना क्षेत्र में नागचून रोड पर स्थित नगर की दो अलग अलग कालोनी में दो घरों को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने दोनों मकानों में खासतौर पर गोदरेज की अलमारी तोड़कर दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया और एक स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संयोग से दोनों घरों में घटना के वक्त कोई नही था।पहली वारदात सेठी नगर कालोनी में गत रात्रि बारह बजे के करीब हुई। घटना के वक्त सुशीला काजले घर पर नही थी। यहां आरोपियों ने गोदरेज की तलाशी लेने के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। जिससे घर में रखा फर्नीचर और फ्रिज भी जलकर खाक हो गया।

मकान में लगी आग से किरायेदार का बेकरी आइटम भी चपेट में आ गया। ठीक इसी तरह गायत्री नगर में एस के गावशिन्दे के मकान में दूसरी घटना को अंजाम दिया गया। यहां भी आरोपी ताला तोड़कर घर मे घुसे ओर गोदरेज की तलाशी लेने के बाद दस्तावेजों सहित घर को आग के हवाले कर दिया। आरोपियों ने घर मे रखे गैस सिलेंडर के वाल्व भी खोल दिये । यहां गावशिन्दे जी की बहू ने बताया कि घर के एक हिस्से में बड़ी संख्या में सुतली बम और दीपावली पर फोड़े जाने वाले फटाखे भी मिले। यहां से आरोपी लाखो के गहने भी चुराकर ले गए। लाखो की चोरी के बाद आरोपियों की मंशा घर को ब्लास्ट करने की थी । जो गैस सिलेंडर के वाल खोलकर चले गए। घटना के वक्त मौके पर तीन गैस सिलेंडर थे । शुक्र है कि उनमें ब्लास्ट नही हुआ। गत रात्रि हुई दोनों आगजनी की वारदातों में पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। तहकीकात करने नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे , दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद खंडवा सीएसपी ललित गठरे ने बताया कि दोनों घटनाओं में कॉमन बिंदु यह है कि अलमारी में विशेष तौर पर दस्तावेज को निशाना बनाकर उन्हें जला दिया गया है मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है जल्द इस मामले का खुलासा करेंगे । लेकिन इस वारदात से जरूर खण्डवा शहर में सनसनी फैल गई है । इस वारदात को लेकर लोग तरह तरह की बाते कर रहे हैं ।खण्डवा सीएसपी ललित गठरे नें कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि यह वारदात चोरी के उद्देश्य से की गई है अथवा बदमाशों का कोई ओर इरादा था । जिस तरीके से दोनों घरों के सिर्फ अलमारी में रखे दस्तावेजों को जलाया गया है,उसके बाद घर के किचन में मौजूद गैस सिलेंडर की वाल को खोल घर को ब्लास्ट करनें के इरादे दिखाये गयें हैं,उससे एसा प्रतीत होता है कि बदमाश कोई खास तरह का संदेश देना चाह रहे हैं। गौरतलब है कि देशभर में एनआरसी में लगनें वाले दस्तावेज ना देनें को लेकर एक वर्ग उसका देशभर में विरोध कर रहा है । यह घटना उसके विरोध स्वरूप की गई है अथवा नहीं ।इस बात को पुलिस जांच के बाद खुलासा करनें की बात कह रही है । लेकिन शहर के लोग इसे उससे जोड़कर चर्चा कर रहे हैं । सीएसपी ललिट गठरे के अनुसार इस मामले को लेकर कई टीम बनाकर जांच शुरू की है । जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews