खंडवा और रतलाम में सामने आये नए कोरोना पॉजिटिव केस

खंडवा और रतलाम में सामने आये नए कोरोना पॉजिटिव केस

खंडवा/रतलाम| मध्य प्रदेश के खंडवा और रतलाम में शनिवार को नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं| वहीं रतलाम में एक कोरोना संदिग्ध बालक की मौत हुई है| खंडवा में 50 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण पाया गया। इसे मिलाकर मरीजों की संख्या 36 हो गई है। गणेश तलाई क्षेत्र निवासी महिला का कुछ दिनों पहले सैंपल लिया गया था| महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गणेश तलाई को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह महिला इंदौर में अपना इलाज करवा रही है। वहीं इनका सेम्पल लिया गया था एवं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कोरोना पॉजिटिव पाई गई। गणेश तलाई क्षेत्र की निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां डॉ. अली के क्लिनिक के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

प्रदेश के रतलाम में शनिवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| मोचीपुरा निवासी 18 वर्षीय यह युवक 8 अप्रैल से ही आइसोलेशन में है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसे मिलाकर अब तक 13 मरीज हो गए हैं। वहीं शासकीय मेडिकल कॉलज में शुक्रवार देर रात जुलवानिया के 11 वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे को कफ फीवर व ज्वॉन्डिस की शिकायत थी। कोरोना संदिग्ध मानकर सैंपल लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews