नेपानगर के पास चांदनी रेलवे स्टेशन का नवनिर्मित भवन का छज्जा गिरा

नेपानगर के पास चांदनी रेलवे स्टेशन का नवनिर्मित भवन का छज्जा गिरा

खंडवा, सुशील विधानी। बुरहानपुर जिले के नेपानगर के पास चांदनी रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित भवन का छज्जा अचानक धड़धड़ाकर गिर गया। अच्छी बात रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि विभाग के अंदर कोई कर्मचारी बैठा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे अधिकारी भुसावल रेल मंडल को जब इस विषय में पता चला तो तुरंत मौके पर अधिकारी दल पहुंच गया है और घटना की जांच की जा रही है।

कहा जा रहा है कि यहां निर्माण कार्य में पूरी तरह घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। छज्जा गिरने के बाद अब इसकी जांंच करवाकर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और जल्द ही ठेकेदार पर लापरवाही का प्रकरण भी दर्ज हो जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews