
Omkareshwar News : खंडवा जिले के ओमकारेश्वर से बड़ी घटना सामने आई है। जहां मां-बेटी की संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को सूचना मिलते ही तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही, फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर मौके पर जांच करने के लिए बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने दोनों कमरों की गहनता से जांच करते हुए सिगरेट के टुकड़े, कटे हुए पपीते के टुकड़े, मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बता दें कि ओकारेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी घाट इंदौर इच्छापुर हाईवे के निकट दो मंजिला मकान में मां बेटी के संदिग्ध घर में शव पड़े मिले। जिसके बाद सभी लोग मौके पर मौजूद हो गए। इधर, मृतका का भाई गोपाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस जल्दी-से-जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करें और उसे सजा दें। भाई गोपाल ने बताया कि, इनके पास करीब 40 से 50 लाख रुपए थे जिसके कारण इनकी हत्या की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”806648237″]
टीआई ने कही ये बात
2 मंजिले मकान के नीचे वाले तल पर मां व दूसरी मंजिल पर बेटी का शव पड़ा मिला। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। जहां डॉक्टर पूनम चौरसिया दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम करेंगी। फॉरेंसिक और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी- बलजीत सिंह बिसेन, टीआई, ओकारेश्वर
[dgv_vimeo_video id=”806648017″]
खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

