पुलिस ने बरामद की पिस्टल और जिंदा कारतूस, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद की पिस्टल और जिंदा कारतूस, तीन आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, सुशील विधानी। शहर में लगातार हो रहे अपराधों में पिस्टल बंदूक का प्रयोग किया जा रहा था। आखिर यह बंदूके आ कहां से रही थी, कौन खरीद रहा था कौन बेच रहा था और कौन सा गिरोह इसे चला रहा था। इसी को लेकर खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत खंडवा सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और उन्होंने तीन आरोपियों को पकड़ा है जिनके पास से दो पिस्टल और 3 राउंड कारतूस जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि हथियारों का तस्करी की जा रही है। चार दिन पूर्व कोड़े हनुमान मंदिर के पास रहने वाले नरेंद्र चौहान को चीरा खदान मल्टी के पास से पकड़ा था, उसके पास से एक पिस्टल और तीन राउंड जब्त किए थे। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने निक्की और नितिन सम्मति नगर को बेचा था। निक्की को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसके पास से पूछताछ के दौरान एक पिस्टल जब्त की गई। उसने भी बताया कि यह हथियार उसे माता चौक निवासी पंकज पुरी से मिले हैं। तीनों ही आरोपियों को पकड़ा गया है, इनके पास से हथियार मिले हैं और इन लोगों से लगातार पूछताछ जारी है की आखिर हत्यार कहां से आ रहे थे और इनके बेचने के पीछे क्या उद्देश्य है इस संबंध में पूछताछ जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews