वन मंत्री विजय शाह के कोरोना से स्वस्थ होने पर ग्रामीणों ने किया पूजा-पाठ

वन मंत्री विजय शाह के कोरोना से स्वस्थ होने पर ग्रामीणों ने किया पूजा-पाठ

खंडवा, सुशील विधानी। वन मंत्री विजय शाह कोरोना की जंग को जीतकर के आने के बाद ग्रामीणों ने पूजा पाठ कर जोरों शोरों से उनका स्वागत किया। इस मौके पर वन मंत्री भी भावुक हो गए और सभी से कोरोना से बचने की अपील भी की।

हरसूद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं वन मंत्री विजय शाह द्वारा एक महीने बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में वापस लौटे। इस खुशी में पूजा पाठ के साथ खुशियों से भरा आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हुए और विजय शाह को फूलों के हार पहनाए। खुशियों से भरे आयोजन और पूजा-पाठ के बाद सभी ने उनके स्वस्थ रहने की कामना की। बता दें कि कोरोना का हराकर आने वाले विजय शाह दो बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 1 महीने के बाद अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचे थे। ग्रामीणों की ये तैयारी देखकर विजय शाह भी भावुक हो गए और उन्होने सभी का आभार जताया। साथ ही उन्होने सभी से कोरोना से बचने और सरकारी गाइडलाइन के पालन की अपील भी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews