Khandwa News: नारी सम्मान योजना के पंजीयन प्रारंभ, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए प्रति माह

Khandwa News: नारी सम्मान योजना के पंजीयन प्रारंभ, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए प्रति माह

Khandwa News : मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रारम्भ कि गई नारी सम्मान योजना के फॉर्मों का पंजीयन का कार्य खंडवा जिले में चालू हो चूका हैं। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर घर-घर जा रहे हैं और इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, महिलाओं का पंजीयन कराना भी आरम्भ कर दिया है।

जिला मीडिया प्रभारी ने दी ये जानकारी

जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस योजना के माध्यम से 1500 रूपये महीना एवं गैस सिलेंडर मात्र 500 रूपये मे उपलब्ध कराने का मात्र कथन नही वचन दिया गया हैं। इससे पहले भी कांग्रेस की सरकार द्वारा वचन अनुरूप पहली किश्त में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया था।

जिला कांग्रेस प्रभारी ने दी ये जानकारी

वहीं, जिला कांग्रेस प्रभारी कैलाश कुंडल ने बताया कि जो भी कांग्रेस का साथी अपने क्षेत्र कि महिलाओ के पंजीयन करवाना चाहते हैं, उन्हें पंजीयन नंबर खंडवा एवं पंधाना विधानसभा के लिए सह प्रभारी सुभाष सिरसिया एवं हरसूद एवं मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के लिए आमिर पटेल द्वारा जारी किए जाएंगे। आप इन सह प्रभारियों से फॉर्म लेकर अपने क्षेत्र में पंजीयन करवा सकते है।

आज से हुआ शुभारंभ

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत, खंडवा में दिनांक 16 मई को शाम 4 बजे से इसका शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे। जिसका शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजन के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किया जाएगा। वहीं, आज इसका शुभारंभ गुरुनानक वार्ड, संत रैदास वार्ड ,प्रेम नगर, कहारवाड़ी वार्ड से किया गया।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

शिविर आयोजक रिंकू सोनकर सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस शिविर में जो आने में असमर्थ होंगे उनके द्वार पर जाकर फॉर्म भरवाया जाएगा। इस योजना के तहत, 18 वर्ष से 60 वर्ष तक प्रत्येक महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए कोई शर्ते लागु नही की गई है। जिन महिलाओं का पंजीयन लाडली बहना योजना में नहीं हुआ है या रिजेक्ट हो गया हो उनका भी नारी सम्मान योजना में पंजीयन हो जाएगा।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews