ओंकारेश्वर में धूमधाम से मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस

ओंकारेश्वर में धूमधाम से मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस

ओंकारेश्वर। सुशील विधानि।

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यार्थीयों को प्रशंसा पत्र देने के सांथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानति भी किया गया। अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। सरकारी विद्यालयों सहित निजी विद्यालयों में भी 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस सुधा शक्ति प्ले स्कुल तथा सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर झूमकर लोगों को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया।

ओंकारेश्वर नविन बस स्टैंड स्थित नगर परिषद भवन में अध्यक्ष अंतरसिंह बारे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही पार्षद ईन्दू बाई सज्जन द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
अंत में मुख्यकार्यपालन अधिकारी भावना पटेरीया सहित कर्मचारियों पार्षदों ने देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुती भी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। संचालन नवलकिशोर शर्मा ने किया एवं आभार सीएमओ भावना पटेरिया ने माना।

‘सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चों ने दी रंगारंग प्रतुस्ती’

सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष पंडित अक्षय जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान व्यवस्थापक बसंती लाल पाटीदार सहित सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews