सिंधिया पर भड़की महिला कांग्रेस, फूंका पूतला, जमकर की नारेबाजी

सिंधिया पर भड़की महिला कांग्रेस, फूंका पूतला, जमकर की नारेबाजी

खंडवा। सुशील विधानी. ज्योतिरादित्य सिंधिया मुर्दाबाद के नारों के साथ जिला महिला कांग्रेस रर्चना तिवारी के नेतृत्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया।गया। केवल राम पेट्रोल पंप कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया और शुक्रवार के दिन केवलराम पेट्रोल पंप पर सभी महिला कांग्रेसियों ने पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले पर अपनी भड़ास निकालते हुए जमकर जूते चप्पल मारे फिर पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले के कई कांग्रेसी उनका विरोध करने लगे हैं।

सिंधिया के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का जमकर विरोध कि या गया। कहा कि 18 में से 16 साल तक ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में मंत्री, सांसद रहे इसके बाद भी उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। ऐसा करने से पार्टी के सभी पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर आज जिला महिला कांग्रेस द्वारा पुतला दहन किया गया और इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews