शर्मनाक: शहादत का जश्न, बीजेपी विधायक ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

शर्मनाक: शहादत का जश्न, बीजेपी विधायक ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

खंडवा, सुशील विधानी। खंडवा जिले के पंधाना से बीजेपी विधायक राम डांगोरे(BJP MLA Ram Dangore) ने जयस संगठन के कार्यकर्ता पर सोशल मीडिया (Social Media) में देश विरोधी पोस्ट करने का आरोप लगाया है। राम डांगोर का आरोप है कि जयस संगठन के दुर्गेश वास्कले (Durgesh Vaskale of JAYS Organization) ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट शेयर की है। वास्कले खुदरी गांव का निवासी है। हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) व अफसरों की शहादत का जश्न मनाने का आरोप भी राम डांगोर ने वास्कले और उसके साथियों पर लगाया है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: उम्मीदवारों को लेकर ये निर्देश जारी, अधिकारियों को सौंपे दायित्व, कमेटी गठित

डीआईजी और एसपी (Khandwa DIG-SP) को लिखे पत्र में राम डांगोर ने इन लोगों पर धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का भी आरोप लगाया है। विधायक ने वास्कले और उसके साथियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की भी मांग की है। विधायक ने अपने पत्र के साथ में सोशल मीडिया पर वास्कले द्वारा की गई टिप्पणी की छाया प्रति भी संलग्न की है और डीआईजी और एसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews