खंडवा में स्थिति विस्फोटक, स्वास्थ्य मंत्री ने 2 दिन में स्थिति सुधरने का भरोसा जताया

खंडवा में स्थिति विस्फोटक, स्वास्थ्य मंत्री ने 2 दिन में स्थिति सुधरने का भरोसा जताया

खंडवा/सुशील विधानी

खंडवा में (khanda) गृह एवम स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कहा है कि वहां की स्थिति 2 दिन में नियंत्रण में आ जाएगी। उन्होने भरोसा जताया कि दो दिन बाद खंडवा (khandwa) से अच्छी खबर आएगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर से ही कोरोना संक्रमण खंडवा पहुंचा है और कई लोगों द्वारा बीमारी छिपाने के कारण ही इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होने कहा कि उज्जैन, इंदौर, जबलपुर में स्थिति नियंत्रण में है तथा 2 दिन में खंडवा में भी स्थिति नियंत्रित होगी।

बता दें कि खंडवा मे कोरोना के विस्फोट की स्थिति है। यहां लगातार आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में 21 कोरोना पॉजिटिव व पिछले 24 घंटों में 90 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें खास बात यह है कि कोरोना का संक्रमण शहर में दूसरी ओर अब ब्रिज के उस पार तक पहुंच गया है। एन वी डीए तथा पंजाब कॉलोनी में भी कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा चिडिया मैदान, जवाहरगंज, सिंधी कॉलोनी सहित एनवीडीए कॉलोनी के मरीज शामिल हैं। मरीज सामने आते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने क्षेत्रों में पहुंचकर मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं नए कंटेनमेंट क्षेत्र बने पंजाब कॉलोनी को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्र की सभी गलियों को सील किया जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट में 143 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews