खंडवा के एसपी हटाये गये, विवेक सिंह बने नये एसपी

खंडवा के एसपी हटाये गये, विवेक सिंह बने नये एसपी

खंडवा

खंडवा एसपी शिवदयाल को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर विवेक सिंह नये एसपी बनाए गए हैं।

खंडवा में बढ़ते कोरोना संक्रमण की पहली गाज पुलिस अधीक्षक पर गिरी है। खंडवा के पुलिस अधीक्षक शिवदयाल को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर 2012 बैच के विवेक सिंह को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी के साथ चर्चा है कि खंडवा कलेक्टर भी बदली जा सकती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews