
Khandwa News : मध्यप्रदेश में खंडवा में हनुमान जी की स्थापना को लेकर विवाद हो गया। जहां मुस्लिम और हिंदू समाज के युवक आमने- सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इधर, घटना की जानकारी लगते ही शहर के तीनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक को एक पत्थर से लगा, जिससे उन्हें मामूली चोट आई है। वहीं, भारी पुलिस बल के साथ कलेक्टर और एसपी ने मोर्चा संभाला।
[dgv_vimeo_video id=”798283394″]
दोनों तरफ से हुआ पथराव
मिली जानकारी के अनुसार, गणेश जाधव की बहू ने अपना मकान शेख असगर को बेचा था। इस मकान की कुछ ही दिन पहले असगर ने रजिस्ट्री कराई है। जिसके बाद रविवार की रात करीब 8 बजे इस मकान में पीछे के रास्ते से हिंदू समाज से कुछ युवक अंदर आ गए। उन्होंने यहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करते हुए आरती की। इस दौरान अजगर और मुस्लिम समाज के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने मूर्ति स्थापना का विरोध किया और मकान को अपना बताते हुए विरोध करने लगे। देखते-ही-देखते दोनों पक्ष आमने- सामने हो गए और दोनों तरफ से पथराव हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”798284489″]
जांच शुरू
वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव और एसडीएम अरविंद चौहान ने पुलिस बल के साथ मुंशी चौक पर खड़े मुस्लिम समाज के युवकों को भगाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया। जिसमें एक पत्थर नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव के सिर में लगा है। मामला बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की है।
[dgv_vimeo_video id=”798284719″]
खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

