नर्मदा नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत, एक को बचाने में गई दोनों की जान

नर्मदा नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत, एक को बचाने में गई दोनों की जान

खंडवा, सुशील विधानी

खंडवा की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के पास मोटकका पुलिस चौकी क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। मोटकका ग्राम के सरपंच के भाई की बेटिया शीतल और रानू दोनों नदी में स्नान करने गई थी, जहां अचानत शीतल डूबने लगी तो रानू उसे बचाने कूद गई और फिर गहरे पानी और तेज बहाव के कारण दोनों बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बालिकाओं के शव नदी से निकाले और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही ओमकारेश्वर सहित आसपास के गांव में शोक की लहर है।

दोनों लड़कियों की शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं लोगों में घटना के बाद काफी आक्रोश भी है। लगातार नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और लोग घाट पर स्नान करने जा रहे हैं। नर्मदा का लगातार जलस्तर बढ़ने से इस प्रकार की घटनाएं बरसात के दिनों में बढ़ जाती है वहीं ग्रामीणों में घाटों पर पुलिस और होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews