ट्रेनों में महिला यात्रियों से लूट करने वाला शातिर आरोपी पकड़ाया

ट्रेनों में महिला यात्रियों से लूट करने वाला शातिर आरोपी पकड़ाया

खंडवा| सुशील विधानी| थाना जीआरपी खंडवा की गिरफत में महिला यात्रियों से रात के अंधेरे में लूट करने वाला शातिर पुलिस अधीक्षक ” रेल ” भोपाल हितेश चौधरी , उप पुलिस अधीक्षक “ रेल ” इटारसी अजय संगर के मार्गदर्शन में कोविड -19 महामारी कोरोना में लॉकडाउन के उपरांत अपराधों की रोकथाम , हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग हेतु विशेष अभियान जा रहा है|

अभियान के दौरान दो जुलाई को सायबर सेल भोपाल से लूट के अप 050 60/20 धारा 392 भादवि में लूटे गये मोबाईल की सीडीआर प्राप्त होने पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी आर 0 एस 0 महाजन के नेतृत्व में संदेहियों की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित कर खिरकिया , हरदा रवाना की गई । बी पार्टी के माध्यम से संदेही की पहचान कर दिनांक 03.07.2020 को मोबाईल उपयोगकर्ता नाबालिक से एमआई रेडमी कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया , मुख्य आरोपी के संबंध में पूदताछ करते नाबालिक द्वारा उक्त मोबाईल आरोपी मोहित उर्फ वीरू पिता भारत बलाई उम्र 19 साल निवासी- किसान मोहल्ला बलाई वार्ड खिरकिया थाना खिरकिया जिला हरदा से खरीदना बताया गया , आरोपी मोहित को घेराबंदी कर किसान मोहल्ला बलाई वार्ड खिरकिया से गिरफतार किया जाकर मौके पर कार्यवाही की गई । मुख्य आरोपी मोहित उर्फ वीरू घटना के संबंध में पूछताछ करते उक्त मोबाईल घटना दिनांक 10.03.2020 को रात्रि में करीबन 12:30 से 12:45 बजे ट्रेन 13201 अप जनता एक्स कोच एस / 3 बर्थ 79 पर स्टेशन तलवडिया से ट्रेन निकलते समय महिला यात्री के हाथ से मोबाईल छीनकर चलती ट्रेन से लूट करना बताया गया । आरोपी को गिरफतार कर मेडिकल कराया जाकर माननीय न्यायालय खंडवा पेश किया गया । उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी आरएस महाजन , आर 307 शिवकुमार जाट , आर 418 सुरेश कुमार एंव आर 590 संदीप मीणा की सराहनीय भूमिका रही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews