विश्व हिंदू परिषद ने खंडवा में हुए युवक की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने खंडवा में हुए युवक की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

खंडवा, सुशील विधानी

देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विश्व हिंदू परिषद जिला खंडवा द्वारा खंडवा में पीएफआई नामक आतंकवादी संगठन द्वारा भगवा टीशर्ट को टारगेट बना कर हत्या करने के विरोध में आज जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर हिंदू संगठन द्वारा ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि खंडवा सिमी जैसे आतंकवादियों का गढ़ रहा है। पूर्व में संगठन द्वारा एसईसीएम एनआरसी के विरोध में शहर में अराजकता फैलाने की तैयारी की गई थी। शहर में लगातार अराजकता फैलाने की तैयारी की जा रही है। धनराज कनाडे की हत्या इसी की साजिश है, यह सामान्य हत्या नहीं है वर्ग विशेष की धार्मिक आस्था को चुनौती है।

इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से कराई जाए और इसके पीछे जो भी आतंकी संगठन के लोग कार्य कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में पीआईएफ पर प्रतिबंध लगाया जाए। इन सब मांगों  को लेकर आज ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था भोपाल डीआईजी खरगोन को ज्ञापन देकर सूचना दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews