खण्डवा । संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ 4 फरवरी को मुम्बई में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को उनके निवास पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2018 से अलंकृत करेंगी। निर्णायक मंडल द्वारा वहीदा रहमान को यह सम्मान देने का निर्णय सर्वसम्मति लिया गया। वहीदा रहमान स्वास्थ्य संबंधी कारणों से गत अक्टूबर माह में खंडवा में पार्ष्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर हुए कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सकी थीं। संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ मुम्बई में 4 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे वहीदा रहमान को उनके बांद्रा (पश्चिम) स्थित निवास पर जाकर सम्मान स्वरूप दो लाख रुपये, शाल-श्रीफल और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान करेंगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री पंकज राग भी उपस्थित रहेंगे।
अभिनेत्री वहीदा रहमान को 4 फरवरी को मुम्बई में मिलेगा किशोर कुमार सम्मान
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






