कौन कर रहा नोट फेंककर दहशत फैलाने का खेल, अब खंडवा में सामने आया मामला

कौन कर रहा नोट फेंककर दहशत फैलाने का खेल, अब खंडवा में सामने आया मामला

खंडवा| सुशील विधानी| कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जिले में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नोट फेक कर शहरवासियों को दहशत में डालने का षड्यंत्र किया जा रहा है| खंडवा में शहर के बीचों-बीच घंटाघर क्षेत्र में १००, 50 और 200 के नोट फेंके जाने की घटना सामने आई है| पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी खंगालने में लगे हैं ताकि उन आरोपियों को तक पहुंचा जा सके| इससे पहले बुधवार को इंदौर में भी सड़क पर नोट फेंके जाने की घटना सामने आई थी|

आज सुबह पुलिस ने घण्टाघर पार्क की बाउंड्री वाल के समीप से पांच सौ के नोट बरामद किए। उसके बाद एरिया सेनेटाइज करवाया गया ।इस घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली कि दीनदयाल पुरम कालोनी में भी कोई बाईक सवार नोट फेंक कर भाग गया। जिसे कालोनी वासियों ने देखा था| सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को जप्त कर उस स्थान को सेनेटाइज करवाया , जहां से नॉट मिले ।

इसके पूर्व हरीगंज में नेशनल मोटर्स के समीप नोट फेंके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था । लेकिन तब नकली नोटों को फाड़कर फेंका गया था। अब घण्टाघर से असली नोट बरामद हुए है। जो चिंता का विषय है । वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है कि आखिर कौन आरोपी है जो दहशत का यह खेल खेल रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews