जंगली सूअर के झुंड ने फैलाई दहशत, रहवासी इलाकों में घुसे

जंगली सूअर के झुंड ने फैलाई दहशत, रहवासी इलाकों में घुसे

ओंकारश्वर, सुशील विधानी। ओंकार पर्वत पर वन्य प्राणियों की लगातार आमद से रहवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। ज्योतिर्लिंग मुख्य मंदिर सहित वार्डो में वन्य प्राणियों के लगातार आमद से रहवासियों में चिंता बढ़ती जा रही है। ये जंगली जानवर, रहवासी इलाकों के जानवरों पर भी हमले करने लगे है जिसने लोगों की दहशत बढ़ गई है।

ऐसी की एक घटना मंगलवार रात्रि हुई, जिसमें दर्जनभर से अधिक जंगली सूअरों के झुंड ने वार्ड 10,11 एवं 12 में घुसकर दहशत मचाई। रात के अंधेरे में मुख्य बाजार मंदिर पहुंच मार्ग पर स्वच्छन्द विचरण करते दर्जनों जंगली सुअर एक साथ झुंड में देखे गये। रहवासियों के द्वारा हल्ला करने एवं लाठियां लेकर आने के बाद वे भागे।

जानकारी के अनुसार ओंकार पर्वत पर स्थित वार्डों में करीब 14-15 जंगली सूअरों का झुंड लगभग अंधेरा होते ही बस्तियों में घुसने लगा है। हालांकि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। मंगलवार रात भी दर्जनभर से अधिक की संख्या में सुअरों का झुण्ड वार्ड-10,11,12,13 ओर 14 में घुस आया और इधर-उधर दौड़ने लगा जिससे रहवासी दहशत में आ गए।

बता दें कि पिछले कुछ माह से रहवासी क्षेत्रों में वन्य प्राणियों के आने की सूचना लगातार मिल रही है। माहभर पहले ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर में तेंदुए के दिखाई देने संबंधी फोटो वीडियो वायरल हुए था। वहीं नगर परिषद के वार्ड 10 में एक जंगली सुअर बेहोशी की हालत में देखा गया था। इन सभी को देखते हुए ओंकार पर्वत के रहवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews