MP में भीषण सड़क हादसे में दो भाईयों की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह फंसे शव

MP में भीषण सड़क हादसे में दो भाईयों की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह फंसे शव

खरगोन।

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।वही घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है औऱ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना खरगोन के गोगांवा थाना इलाके में मोहम्मदपुर रोड पर हुई है। यहां 19 साल के दनियाल और 15 साल के उमर अपनी कार से मोहम्मदपुर से गोगांवा जा रहे थे तभी उनकी कार जगदंबा माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान कार की स्पीड ज्यादा थी।गाड़ी दनियाल चला रहा था।

दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे, इनके पिता की गोगावां में मालवा टेंट हाउस नाम से दुकान है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद दोनों गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए थे, उन्हें बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी बुरी तरह तहस-नहस हो गयी । पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews