MP News: लापरवाही पर 1 पटवारी निलंबित, 10 को शोकॉज नोटिस, वेतन वृद्धि भी रोकी

MP News: लापरवाही पर 1 पटवारी निलंबित, 10 को शोकॉज नोटिस, वेतन वृद्धि भी रोकी

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के खरगोन में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारियों के खिलाफ एक्शन लिया है।  SDM ने लापरवाह पटवारियों पर कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को निलंबित (Patwari Suspend) कर दिया है जबकि 10 पटवारियों को शोकॉज नोटिस देकर वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार खरगोन के SDM मिलिंद ढोके ने खरगोन तहसील के हलका नंबर – 2 के पटवारी विनोद बर्वे को निलंबित कर दिया है।  विनोद बर्वे ने गिरदावरी में उनको दी गई जिम्मेदारियों में से ज्यादातर में लापरवाही बरती।  उन्होंने ना तो एंट्री पूर्ण की, ना रिकॉर्ड का शुद्धिकरण किया।

ये भी पढ़ें – MP News : सरकार के सामने नयी समस्या, नगरीय निकाय के पूर्व पदाधिकारियों ने की ये बड़ी मांग

SDM ने 10 लापरवाह पटवारियों पर भी कार्रवाई है।  जिला प्रशासन ने पटवारी अंकित शाह, किशन बडोले, महेश पाटिल, कंचन पांडे, कमल खुटे, कुलदीप यादव, किशोरी लाल, बद्री लाल कनौजे, प्रदीप मंडलोई द्वारा रबी की फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर दो दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए है और शोकॉज नोटिस जारी किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews