कांग्रेस विधायक का सीएमएचओ पर बड़ा आरोप, कलेक्टर से शिकायत

कांग्रेस विधायक का सीएमएचओ पर बड़ा आरोप, कलेक्टर से शिकायत

खरगोन| त्रिलोक रामणेकर| खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ पर विधायक निधि देने के बाद भी दो माह तक सामग्री नही खरिदने का आरोप लगाए है । विधायक द्वारा सीएमएचओ को विधायक निधि से 7 लाख 85 हजार की राशि दी गई थी इस राशि से सीएमएचओ को पीपी किट, मास्क,ग्लब्ज, सेनिटाइजर और अन्य उपकरण खरीदना थे।  लेकिन सीएमएचओ द्वारा सामग्री नही खरीदी गई। जिसकी शिकायत विधायक सचिन बिरला ने जिला कलेक्टर गोपालचन्द डाड को उचित कार्यवाई करने की मांग की है। वही कलेक्टर ने रेडक्रास से खरीदी करने की विधायक को मंजूरी दी है।

विधायक सचिन बिर्ला ने बताया कि सीएमएचओ को विधायक निधि से 7 लाख 85 हजार की राशि डॉक्टर , कर्मचारी , समाजिक कार्यकर्ता एव पत्रकारों को देने के लिए पीपी किट, मास्क ,सेनेटाइजर , ग्लोबज सहित अन्य अस्पताल के उकरण सामग्री खरिदने के लिए दी गई थी लेकिन दो माह तक सामग्री नही खरीदी गई। जिसकी शिकायत कलेक्टर से की है । कलेक्टर ने रेडक्रॉस से खरिदने की मंजूरी दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews