कचरे पर क्रिकेट

कचरे पर क्रिकेट

खरगोन ।त्रिलोक रामणेकर।

देश मे पहला क्रिकेट ग्राउंड है जो टिंचिंग ग्राउंड पर बनाया गया है । जबकि टिंचिंग ग्राउण्ड पर केवल शहर से उठाया गया कचरा डाला जाता है। लेकिन मध्यप्रदेश के जिला खरगोन शहर के डाबरिया मार्ग पर नगर पालिका ने स्वच्छता के चलते अनोखा कर दिखाया है। इस ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशासन और पत्रकारों के बिच मैत्रीक टेनिस क्रिकेट मैच 16 -16 ओवर का खेला गया। प्रशासन इलेवन में प्रदेश के कृषिमंत्री सचिन यादव , निमाड़ रेंज के डीआइजी मनोहरलाल वर्मा , जिला कलेक्टर , एसपी सहित पुलिस जवान शामिल थे। मैच में मंत्री सचिन यादव ने ओपनिग बलेबाजी करते अपने हाथ आजमाये। प्रशासन की ओर से 16 ओवर में 133 रन बनाए तो वही पत्रकार इलेवन ने रनों का पीछा करते हुए 125 ही रन बना पाई और ओवर खत्म हो गए। ओर प्रशासन की टीम 8 रन से विजय हो गई। इस तरह के आयोजन को लेकर कृषिमंत्री सचिन यादव ने कहा कि प्रशासन द्वारा अनोखी पहल की गई है । इस मैच के माध्यम से पूरे देश मे एक अच्छा सन्देश जाएगा कि टिंचिंग ग्राउण्ड को क्रिक्रेट ग्राउण्ड बना दिया । नगरपालिका ने असफल कार्य को सफल कर दिखाया है। ओर खरगोन पूरे देश मे स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करेंगा।

वही निमाड़ रेंज के डीआईजी मनोहरलाल वर्मा ने कहा कि यह मैच हमेशा यादगार रहेगा। क्योकि टिंचिंग ग्राउंड को क्रिक्रेट ग्राउंड में तब्दील किया है जिससे सोच सकते है कि कलेक्टर ओर नगरपालिका सीएमओ ने कितनी मेहनत की होगी । निश्चित एक अच्छा प्रयास है ओर इस तरह का समपर्ण होता है तो हमारे जिले को प्रदेश और देश को सर्वशक्ति शाली होने से नही रोक सकता है । और खरगोन के प्रत्येक नागरिक को धन्यवाद देता हूं कि स्वच्छता अभियान में सहयोग किया है और उसे आगे बनाये रखे क्योकि स्वच्छता रहेगी तो स्वस्थ्य रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews