VIDEO: महेश्वर घाट पर शूट हुआ ‘दबंग-3’ का टाइटल सांग, तेज धूप में डांस करते नजर आये सलमान

dabang-3-shooting-in-maheshwar-salman-khan-dance-in-title-song-hud-hud-dabang-

महेश्वर/खरगोन| बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्य प्रदेश के महेश्वर में शुरू हो चुकी है| सलमान के फैंस दिन भर कड़ी धूप में भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं| महेश्वर के किला परिसर और नर्मदा घाट पर दबंग-3 फिल्म की शूटिंग चल रही है। मंगलवार को भी शूटिंग हुई और टाइटल सांग- हुड़-हुड़ दबंग-दबंग शूट किया गया|  

मंगलवार को सुबह 11.30 बजे अहिल्येश्वर मंदिर में शूटिंग शुरू हुई। इस दौरान नर्मदा तट के विभिन्न स्थानों पर सीन फिल्माए गए हैं। शूटिंग के दौरान सलमान के भाई अरबाज व प्रभु देवा भी मौजूद थे। घाट की सीढ़ियों पर सलमान अपने गाने के लिए डांस करते नजर आये| ‘चारों दिशा में शोर है, मेरी अपनी मौज है, मेरी अपनी धारा है, मैं आजाद परिंदा हूं, मैं अपने रब का बंदा हूं, मैं हूं दबंग-दबंग, मैं हूं हुड़ दबंग-दबंग’। दोपहर तक इस गीत का मुखड़ा फिल्माया गया। इससे पहले सलमान खान ने मंगलवार को खुद एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे नर्मदा किनारे शूटिंग करते दिखाई दे रहे थे।

सलमान के दादाजी यही थे पोस्टेड 

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में फिल्म की शूटिंग हो रही है। सलमान खान इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स लगातार शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वे महेश्वर की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आये थे|  रविवार को सलमान और अरबाज खान ने इंदौर पहुंचकर एक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि हम दोनों इंदौर में हैं जहां हमारा जन्म हुआ था और महेश्वर में हम शूटिंग शुरू करने जा रह�� हैं जहां पर हमारे दादाजी पोस्टेड थे जब वे पुलिस फोर्स में थे।  



10 साल बाद सलमान और प्रभूदेवा साथ 

फिल्म को दिसंबर में रिलीज़ कर दिया जाएगा। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। करीब 10 साल बाद सलमान और प्रभूदेवा की जोड़ा एक साथ आ रही है। इससे पहले साल 2009 में सलमान खान को फिल्म वांटेड में प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था। सलमान खान की आने वाली फिल्मों में दबंग 3 के अलावा भारत का भी नाम शामिल है। फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होगी। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews