खरगोन में जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, लापरवाही के आरोप में हुई कार्रवाई

mp

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

खरगोन में जिला आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह चंद्रावत को निलंबित कर दिया गया है। एस डी रिछारिया उपसचिव मध्यप्रदेश वाणिज्यक विभाग भोपाल ने निलंबन के आदेश दिए हैं। मदिरा दुकानों के निष्पादन उपरांत निविदादाता द्वारा निर्धारित धरोहर राशि समयावधि में जमा नही कराए जाने में लापरवाही के चलते ये कार्रवाई की गई है।

वहीं हर्षवर्धन राय सहायक आबकारी आयुक्त संभागीय उड़न दस्ता इंदौर को सहायक आयुक्त कार्यालय खरगोन में आगामी आदेश तक कार्य किये जाने हेतु किया आदेशित किया गया है। ये आदेश राजेश बहुगुणा आबकारी आयुक्त भोपाल ने दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews