Khargone News: पूर्व नेशनल खिलाड़ी ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लिखा-अलविदा जिंदगी

khargone

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के खरगोन जिले (Khargone News) में आज गुरुवार को फुटबाॅल की पूर्व नेशनल खिलाड़ी भावना धनगर (Former national football player Bhavna Dhangar) ने आत्महत्या कर ली है। भावना ने खेत में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। भावना ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। घटना की खबर लगते ही गांव और घर में मातम पसर गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े… MP Weather Alert: मप्र के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

मिली जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर और फुटबाॅल की पूर्व नेशनल खिलाड़ी रही 25 वर्षीय भावना धनगर ने डाबरिया फलिये स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड के पास खेत में जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस (Khargone Police) को मौके से एक सुसाइड नोट (Suiside Note) भी मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी है।

यह भी पढ़े.. आरक्षण को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, OBC-EWS के छात्रों को मिलेगा लाभ

वही आत्महत्या से पहले पूर्व नेशनल खिलाड़ी ने इंटरनेट मीडिया (Social Media) के स्टेट्स पर जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की भी बात लिखी थी। उन्होंने लिखा था ति मैं जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी कर रही हूं,  मेरे कारण किसी को परेशान न करें, अलविदा जिंदगी।वही इतना बड़ा कदम उठाने से पहले भावना ने अपनी फ्रेंड से मोबाइल पर बात कर खुदकुशी करने की बात कही थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचने से पहले ही वह यह कदम उठा चुकी थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews