चरित्र शंका में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूला

चरित्र शंका में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूला

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में चरित्र शंका में एक पति ने खौफनाक कदम उठाया| पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी भी खुद भी फंदे पर झूल गया| बताया जा रहा है कि दोनों में किसी शंका के चलते अक्सर झगड़ा होता रहता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला समीपवर्ती ग्राम पिछोड़िया का है| जहां भावसिंंह पिता कालू (40 वर्ष) ने अपनी सुकमाबाई उर्फ सुकलीबाई की ह्त्या कर दी| पुलिस के अनुसार उक्त घटनाक्रम शुक्रवार- शनिवार की रात को हुआ, जब घर में सोए हुए थे। दोनों में किसी शंका के चलते अक्सर झगड़ा होता रहता था। रात में भी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते दोनों में विवाद होने लगा। तब पति ने गुस्से में पत्नी सुकमाबाई के सिर और गले पर वार किया। गंभीर चोट लगने से पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति भावसिंह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ तब दम्पति के दोनों बच्चे आंगन में सोए थे। इसलिए उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में पता ही नहीं चल पाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews