Khargone News: नर्मदा नदी में गिरा इंदौर का युवक, नाविकों ने बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

Khargone News: नर्मदा नदी में गिरा इंदौर का युवक, नाविकों ने बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

Khargone News : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बड़वाह से करीब 3 किलोमीटर दूर एक्वाडक्ट पुल से एक युवक नर्मदा नदी में गिर गया। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान नाव घाटखेड़ी के तट पर मौजूद नाविकों ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक नदी से बाहर निकाला। साथ ही, पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

इंदौर का निवासी

मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम मनोज है जो कि इंदौर का निवासी है। युवक ने मामले को लेकर बताया कि उसके साथ आए दोस्त ने उसे धक्का दिया, जिसके चलते हुए नीचे गिर गया। वहीं, नाविकों द्वारा बाहर निकालने के बाद उसे बचाने के लिए प्राथमिक उपचार के रूप में पेट से पानी बाहर निकाला। युवक की हालत अब ठीक है।उसे किसी तरह की गम्भीर चोट भी नही आई है।

[dgv_vimeo_video id=”784332827″]

मामले को लेकर कोटवार प्रदीप केवट ने बताया कि रविवार की शाम एक्वाडक्ट से एक युवक नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे बचाने के लिए तट पर नहा रहे लोगों ने पुकार लगाना शुरू कर दी। इस घटना के समय तट पर नाविक जितेश केवट, सुरेश, पप्पू कुशवाह, अनिल मंगले मौजूद थे जो तुरंत नाव लेकर उसकी तरफ निकले। पानी अधिक होने पर पुल से काफी दूर तक भी बहते हुए काफी दूर तक आ गया। नाविकों ने छलांग लगाकर नर्मदा में डूब रहे युवक को बाहर निकाला।

[dgv_vimeo_video id=”784332754″]

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews