लॉकडाउन में जननी एक्सप्रेस से सुपारी की अवैध सप्लाई, पुलिस ने वाहन जब्त किया

लॉकडाउन में जननी एक्सप्रेस से सुपारी की अवैध सप्लाई, पुलिस ने वाहन जब्त किया

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

यहां जननी एक्सप्रेस से अवैध रूप से एक बोरा सुपारी ले जाते पुलिस ने जब्त की है। इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पकड़े जाने के बाद जननी एक्सप्रेस पुलिस द्वारा कोतवाली पर ले आई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तलाई मार्ग से जननी एक्सप्रेस को पकड़ा गया है, लॉकडाउन के समय जब जननी एक्सप्रेस से अवैध रूप से सुपारी पकड़े जाने के बाद सवाल उठने लगा है कि ऐसे समय में इन वाहनों का दुरूपयोग कैसे किया जा रहा है।

https://youtu.be/ijIqVXsbbUI

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews