कोटा से लौटे खरगोन के 20 छात्र, परिजनों ने ली राहत की सांस, सभी क्वॉरेंटाइन

कोटा से लौटे खरगोन के 20 छात्र, परिजनों ने ली राहत की सांस, सभी क्वॉरेंटाइन

खरगोन।त्रिकोण रामणेकर।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा भेजे गए विशेष वाहन से करीब 20 छात्र राजस्थान के कोटा से देर रात्रि मध्यप्रदेश के जिला खरगोन मैं पहुचे है। सभी छात्र जिले के अन्य क्षेत्रो के है । जिला प्रशासन द्वारा सभी छात्रों को उत्कृष्ट स्कूल के पास शासकीय कन्या आश्रम में रखा गया है इन सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद परिजनों को सोपा जाएगा। ओर इन सभी छात्रों को अपने घर पर 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन रहने की हिदायत दी जाएगी। छात्रों के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

कोटा से पहुचे छात्र ने मध्यप्रदेश सरकार सहित मीडिया का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि कोटा में जिस तरह से कोरोना वायरस फेल रहा था । हमे स्वास्थ्य के साथ खाने पीने की बहुत परेशानी हो रही थी और घर पर भी परिजन चिंतित थे। ओर फोन से लगातार संपर्क में थे। आज खरगोन पहुचकर अच्छा लग रहा है ।

वही परिजन का कहना है कि कोटा में में कोरोना वायरस फेल रहा था जिससे हमें चिंता सता रही थी बच्चों को खाने पीने की बहुत परेशानी हो रही थी और बच्चे मोबाइल पर अपनी परेशानी बताते थे। जिससे चिंता सताने लगी थी। लेकिन अब बच्चों को देख राहत की सांस ली है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews