खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के खरगोन (Khargone) जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई और सभी की मुंह से इतना ही निकला की साथ हो तो ऐसा…
यह भी पढ़े…MP News : एमपीपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा मामले पर HC ने फैसला रखा सुरक्षित
हम आपको बता दें कि खरगोन जिले के देवलगांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने जीवन के अंतिम पढाव में एक दूसरे के वियोग में कुछ ही घंटों में जीवन छोड़ बता दिया। गांव में रहने वाली 80 साल की सीताबाई की आज मौत हो गई, पति इस गम से पूरी तरह टूट गया और 8 घंटे बाद ही 90 वर्षीय नागू ने भी अपने प्राण त्याग दिए। पत्नी की मौत के कुछ ही देर बात उनकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत की जानकारी लगते हुए पूरा गांव इक्कठा हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”710884379″]
ग्रामीणों ने कहा कि करीब 60 वर्ष पहले विवाह के समय जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले दंपति ने अंतिम यात्रा तक साथ निभाया। दोनों की मौत के बाद एक साथ उनकी अर्थी उठी, जहां सभी ग्रामीणों ने धार्मिक गीत बजाकर बुजुर्ग दंपत्ति को अंतिम विदाई दी। साथ ही बेटे कैलाश ने पिता और बेटे श्याम ने मां को मुखाग्नि दी।





