Khargone News : आबकारी विभाग की नशे के खिलाफ कार्रवाई, पिकअप से 10 लाख की शराब जब्त

आबकारी विभाग की दबिश में ड्राइवर पिकअप वाहन छोड़कर भाग गया। शराब कहां जा रही थी। इसका पता नहीं चल सका है। आबकारी टीम मामले की छानबीन कर रही है।
khargone news

Khargone News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, खरगोन आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ एक पिकअप वाहन देसी विदेशी व बियर की 99 पेटी शराब जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले के सेगांव क्षेत्र में बीजागढ़ रोड क्षेत्र से आबकारी विभाग ने एक पिकअप वाहन (एमपी 3जीए 9207) में से 3.50 लाख रुपए मूल्य की देसी विदेशी व बियर की 99 पेटी शराब जब्त की है। आबकारी विभाग की दबिश में ड्राइवर पिकअप वाहन छोड़कर भाग गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। आबकारी विभाग ने दबिश देकर यह कार्रवाई की है। जब्त शराब का मूल्य 10.50 लाख रुपए के आसपास है।

शराब माफिया आबकारी से ज्यादा चौकन्ने आबकारी टीम ने जब घेराबंदी की तो इसकी भनक पहले से ही लग गई। वाहन चालक वाले लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए। शराब कहां जा रही थी। इसका पता नहीं चल सका है। आबकारी टीम मामले की छानबीन कर रही है।

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews