Khargone News : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Khargone News : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Khargone Accident News : प्रदेशभर में वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं इस पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय मौत हो रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में तेज रफ़्तार का कहर बरपा है। यहां हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं।

यह है पूरी घटना

बता दें कि बड़वाह तहसील से करीब 7 किलोमीटर दूर बागफल एवं मनिहार के बीच में तेज गति से बड़वाह की तरफ आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं वही 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में बैठे लोगों के मुताबिक बस का ड्राइवर तेज स्पीड में बस चला रहा था। ओवरटेक करते समय बस बेकाबू होकर पलट गई। घायलों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर बस दुर्घटना के प्रभावितों से मिलने कलेक्टर कुमार और एसपी धर्मवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने मौका स्थल और हॉस्पिटल पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की। प्रभावितों के उपचार के लिए बीएमओ को निर्देशित किया। जिसके बाद चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स ड्रेसर कंपाउंडर को अस्पताल में तलब किया गया है। जहाँ बड़वाह सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इंदौर रेफर किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”789418030″]

गौरतलब है कि अस्पताल में हर जगह केवल घायल घायल नजर आ रहे हैं इन घायलों की मदद के लिए बड़वाह के निजी चिकित्सक एवं उनके स्टाफ भी शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं वह भी घायलों इलाज कर रहे हैं साथ ही कई स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे हैं जो घायलों की सहायता कर रहे हैं।

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”789417615″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews