Khargone News : चोरी गई बाइक 12 घंटों में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.20 लाख की अन्य चार बाइक भी जब्त की है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Khargone News : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.20 लाख की अन्य चार बाइक भी जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी गंभीर पिता कड़वा यादव अंदड ने अहिरखेड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के बाहर से रखी बाइक नंबर MP10MX8826 रात में कोई चुरा ले गया है। पुलिस को जामुनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति के सिल्वर कलर बाइक बेचने के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां जाकर देखा तो गौरव बंजारा उर्फ गोरू पिता प्रताप जिला बड़वानी हाल मुकाम रहगांव बैडी भागने लगा। उसे घेराबंदी में पकड़ा। पड़ताल करने पर वह बाइक चोरी की निकली। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस को अन्य बाइक चोरी मामलों में खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अन्य तीन बाइक इंदौर से चुराई थी। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर गांव रहगांव बेडी से बाइक क्रमांक MP09JP0213 व MP10VQ2298 व एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की। इंदौर से चुराई 2 बाइक चोरी के मामले पहले से दर्ज थे।

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews