खरगोन पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियारों की बड़ी खेप, 42 पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सख्ती से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
khargone police

Khargone News : मध्य प्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर खरगोन पुलिस बहुत एक्टिव और अलर्ट है, हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, मुखबिर तंत्र बहुत मजबूत किया हुआ है और इसी का एक अच्छा परिणाम सामने आया है, खरगोन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 अवैध देशी कट्टे और पिस्टल जब्त किया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गोगावां थाना क्षेत्र के टिमरनी गांव का है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सफेद कुर्ता पजामा पहने एक व्यक्ति को सिगनुर का राजा सिकलीगर पिस्टल तमंचे देने वाला है। पुलिस टीम ने दोनों की घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। तस्कर मनोज उर्फ मीनू पिता बद्रीप्रसाद शर्मा को पकड़ में आया। मौके से राजा सिकलीगर भाग गया। पुलिस ने 42 अवैध देशी कट्टे और पिस्टल जब्त किया है।

पुलिस की मानें तो जब्त माल की कीमत करीब 7 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सख्ती से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews