खरगोन- ऑड-इवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें, दुकानों की नंबरिंग हुई

खरगोन- ऑड-इवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें, दुकानों की नंबरिंग हुई

खरगोन, बाबूलाल सारंग। दो माह के लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खरगोन में गुरूवार से बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। लेकिन यह ऑड–इवन फॉर्मूले के तहत होगा। यानी एक दुकान बंद व एक दुकान खुली रहेगी। नियमों का पालन सही तरीके से हो इसके लिए मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने दुकानों की नंबरिंग की।

खंडवा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए की सलाई गोंद के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नगरपालिका सीएमओ प्रेमकुमार वासुरे ने बताया कि दुकानों की नंबरिंग के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इसके तहत मंगलवार को एमजी रोड स्थित दुकानों की नंबरिंग की गई। बुधवार शाम तक सभी दुकानों की नंबरिंग कर दी जाएगी। कलेक्टर से मिले आदेश के मुताबिक सीएमओ ने कि पहले दिन एक नंबर की दुकान और अगले दिन दो नंबर वाली दुकान खोली जाएगी। बड़वाह अनुविभागीय के अंतर्गत ग्रामीण इलाके में भी एसडीएम अनुकूल जैन के निर्देश अनुसार ऑड-इवन फार्मूला लागू किया गया, जिसमें पंचायत विभाग द्वारा दुकानों पर 1 नम्बर व दूसरी दुकान पर 2 नम्बर डाला गया। 1 नम्बर की दुकान पहले दिन तथा दूसरे नम्बर की दुकान दूसरे दिन खोली जाएगी। इसी क्रम अनुसार दुकानें खोलने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews