यहां क्रिकेट खेलकर दिया हिन्दू-मुस्लिम एकता का सन्देश, अयोध्या फैसले का किया स्वागत

यहां क्रिकेट खेलकर दिया हिन्दू-मुस्लिम एकता का सन्देश, अयोध्या फैसले का किया स्वागत

खरगोन| अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश भर में आपसी भाईचारे की तसवीरें सामने आ रही है| फैसले के बाद किसी तरह की अप्रिय स्तिथि न बने इसको लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया है और कानून व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है| इस बीच अलग अलग क्षेत्रों में हिन्दू मुस्लिम एकता की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई है| लोगों ने एक मत होकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है| वहीं प्रदेश के खरगोन में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए क्रिकेट खेल कर अमन चेन का सन्देश दिया| 

अमन चैन और भाई चारा का संकल्प लेने वाले लोगो ने स्थानीय नवग्रह मेला मैदान पर सौहार्द पूर्ण मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया । मैच के दौरान हिन्दू मुस्लिम समाज के युवा और बुजुर्गों ने भाई चारे का सन्देश दिया|  इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगो ने अयोध्या मामले पर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और माना की सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से देश की एकता-अखंडता और मजबूत होगी। 

गौरतलब है की खरगोन मे जनप्रतिनिधि, समाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि सहित करीब 40 हजार लोगो ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अमन चैन भाईचारे के साथ रहने की शपथ ली थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews