सांसद गजेन्द्र पटेल का सोशल मिडिया अकाउंट हेक, हेकर्स ने आपत्तिजनक एवं भड़काऊ संदेश फेसबुक पर पोस्ट किए

सांसद गजेन्द्र पटेल का सोशल मिडिया अकाउंट हेक, हेकर्स ने आपत्तिजनक एवं भड़काऊ संदेश फेसबुक पर पोस्ट किए

MP Social Media Account Hacked :  खरगोन लोकसभा सांसद गजेन्द्र पटेल का सोशल मिडिया अकाउंट हेक हो गया, हेकर्स ने आईडी हेक कर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री फेसबुक पर पोस्ट कर दी, अकाउंट हेक की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत सांसद सेवा केन्द्र की सोशल मिडिया टीम ने आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कर बड़वानी पुलिस अधिक्षक दीपक कुमार शुक्ला को इसकी जानकारी दी।

इस बात की जानकारी मिलते ही सायबर टीम एक्टिव हो गई फिलहाल सांसद गजेन्द्र पटेल के सोशल अकाउंट की जांच पड़ताल कर अकाउंट को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद गजेन्द्र पटेल ने आमजनों से अपील की है कि सभी अपने सोशल मिडिया अकाउंट का सुरक्षित संचालन करें एवं किसी भी प्रकार की अनजान गतिविधियों व धोखाधड़ी से सावधान रहें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews