VIDEO : जब ड्राइवर की चूक से नर्मदा पुल पर लटकी यात्री बस, थम गई सांसें

passenger-bus-stopped-at-the-Narmada-bridge-due-to-the-driver's-uncontrolled-in-khargone-district

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते होते रह गया| यहां एक वाहन और यात्रु बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि बस सीधा पुल की रैलिंग से जा टकराई, और पुल पर लटक गई, नीचे नदी और ऊपर पुल पर लटकी बस को देखकर लोगों का भी जमावड़ा लग गया, सबकी सांसें थम गई| हालांकि गनिमत रही कि किसी को कोई चोट नही आई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

हादसा इंदौर खंडवा राजमार्ग पर हुआ है। यहां नर्मदा नदी के पुल पर इंदौर-खंडवा यात्री बस को ट्रक द्वारा ओवरटेक किए जाने के चक्कर में यात्री बस असंतुलित हो गई और नदी में  गिरने से बाल बाल बची।  बस में 40 यात्री सवार थे, हालांकि किसी को चोट नही आई। समय रहते चालक ने  ब्रेक कंट्रोल कर बस को पुल पर ही रोक लिया, मगर बस का अगला हिस्सा  पुल पर जा फंसा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वहां जाम लगा गया, वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी  मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला ।

बता दे कि यहां आने जाने के लिए यही एकमात्र विकल्प है। बरसों पुराना पूल सकरा और जर्जर होने की वजह से आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है। यहां न तो विभाग मरम्मत करवाता है ना तो प्रशासन आवक जावक के लिए व्यवस्था कर पाते है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews