खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों की खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Khargone News : खरगोन जिले में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जहाँ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस उनके पास से 29 पिस्टल और देसी कट्टे जब्त किए।

यह है पूरा मामला

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति पीठ पर बैग टांगे हुए बेहरामपुर फाटा शिव मंदिर के पास खंडवा-खरगोन रोड अवैध हथियार बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे है.मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई हुए पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम ने बताए स्थान पर छिपकर देखा तो वह व्यक्ति मंदिर में लगी लाइट के नीचे पेड़ी पर बैठे दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। और उसके कब्जे से हाथ से बनी 23 नग देसी पिस्टल, और 6 देसी कट्टे जब्त किए। जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए और 6 देसी कट्टे जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।

गिरफ्त में आए एक आरोपी नाम उपकार सिंह पिता विरपाल सिंह वही उसका साथी आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews