
Khargone News : मध्यप्रदेश के खरगोन में छात्र-छात्राएं रविवार को बडवाह पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझते हुए तमाम सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। बता दें इस दौरान सबसे पहले विद्यार्थी एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीओपी विनोद दीक्षित ने पुलिस की कार्यशैली और सरकार द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
[dgv_vimeo_video id=”782435166″]
बडवाह पुलिस थाने पहुंचे विद्यार्थी
दरअसल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बडवाह पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान टीआई जगदीश गोयल ने थाने में शिकायत लेकर पहुंचे महिला-पुरुषों को खड़े करके इसके बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। टीआई ने कहा कि जो भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचता है, उसे पहले ड्यूटी डेस्क पर मौजूद पुलिसकर्मी को अपनी समस्या के बारे में बताना पड़ता है। इसके बाद कम्यूटर कक्ष में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है।
[dgv_vimeo_video id=”782435362″]
टीआई ने दी जानकारी
साथ ही, टीआई ने सभी विद्यार्थियों को थाना परिसर का भ्रमण कराकर थाना भवन की जानकारी दी। केवल इतना ही नहीं, थाना भवन के अंदर थाना प्रभारी कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, रीडर कक्ष, पुरुष बंदी गृह, महिला बंदी गृह, माल खाना कक्ष का भ्रमण कराकर विस्तृत जानकारी दी। रिकार्ड के इंद्राज़ (एंट्री), CCTNS में FIR की एन्ट्री के संबंध में एवं महिला से प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु बने महिला हेल्प डेस्क के संबंध में भी बच्चों को जानकारी दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”782435517″]
बगैर हिचक के लेनी चाहिए पुलिस की मदद
इस दौरान ब्लॉक समन्वयक विकास पांडे, नवांकुर प्रमुख कमल सिंह तवर, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, मेंटर्स अभिनव मिश्रा, संगीता पाटीदार एवं समस्त बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी मोजूद थे। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने बताया कि पुलिस के कामकाज को समझकर उनके भ्रांतियां दूर हो गई है और टीआई से मिलने के बाद उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है। साथ ही उनका कहना है कि किसी भी समस्या में फंसने पर बगैर हिचक के पुलिस की मदद लेनी चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”782435618″]
खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

