खरगोन में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दस पुलिसकर्मी घायल

खरगोन में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दस पुलिसकर्मी घायल

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक पुलिस का वज्र वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। प्रथमिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोगावां थाने के कुंडिया फाटा के करीब हुई है। बताया जा रहा है वाहन के केबिन का पिछला हिस्सा टूट कर गिर गया। अचानक गाड़ी के चेचिस से वेल्डिंग टूटने की वजह से पीछे का केबिन रोड पर पलट गया। जिसके बाद इसमें बैठे जवान घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन से जिल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वाहन एमपी 03 ए 8931 खरगोन से सनावद जा रहा था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews