लापरवाहों पर गिरी गाज, एक रोजगार सहायक समेत 3 पंचायत सचिव निलंबित

Three-panchayat-secretaries-suspended

खरगोन।

लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार सख्त रवैया अपनाए हुए है।सरकार द्वारा लापरवाहों पर लगातार  कार्रवाई की जा रही है। अब प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा और संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने  तीन पंचायत सचिव और एक रोजगार सहायक को लापरवाही के चलते निलंबित करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, शुक्रवार को जनपद पंचायत के देवी अहिल्या सभागृह में पंचायत पर किए जाने वाले विकास कार्य व  मूलभूत समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक हुई।इस बैठक में चिकित्सा व संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने विभिन्न कामों की जानकारी ली। इस दौरान तीन पंचायत सचिव और रोजगार सहायक अनुपस्थित थे।बैठक से अनुपस्थित बठौली पंचायत के सचिव केशरीलाल, जलूद के सचिव चंद्रपाल ठाकुर और बागदरा व समराज के रोजगार सहायक निकेश जैन को निलंबित करने के लिए सीईओ को निर्देश दिए। बैठक में मंत्री साधौ ने चेतावनी देते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को आपना रवैया बदलने की हिदायत दी और कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

वही पंचायत का लॉगिन-पासवर्ड दूसरे को देने और राशि गबन मामले में घट्याबैड़ी के सचिव त्रिलोक धाड़से को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही सरपंच पर धारा 40 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करने के लिए कहा। बताया जा रहा है क घट्याबैड़ी के ग्रामीणों ने पंचायत के कामों में अनियमितता, मजदूरी की राशि हड़पने और बिना काम किए राशि निकालने को लेकर गुरुवार को ही सीईओ को शिकायत की थी। बैठक में डॉ. साधौ ने इसे गंभीरता से लिया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews