
खरगोन| त्रिलोक रामणेकर| मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं| इनमे से एक 55 वर्षीय की दो दिवस पहले इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई । जिले में अब तक 16 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य संक्रमितों का इंदौर में इलाज चल रहा है।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बड़ा दी है | वही एक सुखद खबर भी आई है| कोरोना पॉजिटिव के दो मरीज स्वस्थ्य होकर खरगोन लौट रहे है। मरीजो ने इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की है और नागरिको से अपील भी की है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना से पॉजिटिव मरीजो के इंदौर रेफर किया जाता था अब इन मरीजो की जिला अस्पताल में इलाज किया जाएगा उनके लिए वार्ड तैयार किये जा रहे है ।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

