Apple का बड़ा प्लान, मार्केट में जल्द होगी सस्ते MacBook की एंट्री, Chromebook से होगा मुकाबला, पढ़ें पूरी खबर

Apple का बड़ा प्लान, मार्केट में जल्द होगी सस्ते MacBook की एंट्री, Chromebook से होगा मुकाबला, पढ़ें पूरी खबर

Apple Affordable MacBook: ऐप्पल मैकबुक महंगा होते हुए भी कई लोगों का पसंदीदा है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट में जल्द ही किफायती मैकबुक दस्तक दे सकता, जो Chromebook को टक्कर देगा। बता दें कि बीते कुछ सालों में क्रोमबुक की डिमांड कभी ज्यादा बढ़ी है। लोग इसे किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स के लिए पसंद करते हैं। ऐसे में यदि “Low Cost” मैकबुक आता है क्रॉमबुक के कारोबार में थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

सस्ते मैकबुक के बारे में

DigiTimes के रिपोर्ट के मुताबिक ऐप्पल किफायती मैकबुक लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ये मैकबुक्स पिछले मॉडल्स की तुलना में सस्ते प्राइस टैग के साथ आएंगे। हालांकि इस बारे में आईफोन निर्माता ने आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। न ही लैपटॉप के फीचर्स से संबंधित कोई जानकारी सामने आई है।

क्रॉमबुक बनाम मैकबुक

वर्तमान में Cupertino पर आधारित मैकबुक एयर कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। वहीं Chromebook काफी कम कीमत में उपलब्ध है, मार्केट में 15 हजार रुपये तक का क्रोमबुक भी मिल जाता है।

कब लॉन्च होगा सस्ता मैकबुक?

रिपोर्ट के मुताबिक नए मैकबुक में भी आइकॉनिक मेटल बिल्ड डिजाइन मिलेगा। डिवाइस को सस्ता बनाने के लिए कंपनी किसी नए मैकेनिज़्म का इस्तेमाल कर सकती है। किफायती मैकबुक MacBook Air और MacBook Pro का हिस्सा नहीं होंगे। इसके लिए नया लाइनअप आएगा। अफवाएं हैं कि वर्ष 2024 तक सस्ते मैकबुक की पेशकश होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews