Apple की बड़ी तैयारी, MacBook में मिलेगी टचस्क्रीन, जानें कब होगा लैपटॉप लॉन्च

Apple की बड़ी तैयारी, MacBook में मिलेगी टचस्क्रीन, जानें कब होगा लैपटॉप लॉन्च

Tech News: टेक वर्ल्ड में लगातार नए-नए बदलाव हो रहे हैं। समय के साथ टेकनलॉजी और भी ज्यादा स्मार्ट होती जा रही है। बहुत जल्द मार्केट में टचस्क्रीन मैकबुक की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक MacBook में टचस्क्रीन मिल सकती है। हालांकि अब तक कई विंडो लैपटॉप पर ये फीचर आम हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के अपने प्रो मॉडल्स के लिए इस खास फीचर का काम भी शुरू कर दिया है।

कुछ सालों में लॉन्च होगा

हालांकि हमेशा से एप्पल टचस्क्रीन के खिलाफ रहा है। लेकिन ब्लूबर्ग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इसपर काम भी शुरू हो चुका है। फिलहाल, कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रहा है। मकबूक प्रो का नया वर्ज़न टचस्क्रीन के साथ साल 2025 तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च की तारीख को लेकर अब तक कोई भी जानकारी नहीं आई है। और ना ही कंपनी ने खुलकर इस बात की घोषणा की है।

ऐसी होगी डिजाइन

बात डिजाइन की करें तो एप्पल अपने मकबूक प्रो की डिजाइन पहले की तरह ही रखेगा। जिसमें ट्रॅकपैड और कीबोर्ड दोनों ही शामिल होंगे। हालांकि इसमें टच इनपुट भी मिलेगा। उम्मीद है की कंपनी आगे भी टचस्क्रीन मकबुक के लाइनअप में अन्य मॉडल्स की पेशकश भी करेगी। यह भी कहा जा रहा है की लैपटॉप में OLED डिस्प्ले भी मिल सकता है। टचस्क्रीन के लाइनअप में 14 इंच, 15 इंच और 16 इंच का ऑप्शन भी आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews