HP ने लॉन्च किए दो नए Gaming Laptop, मिल रहें कई नए फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

HP ने लॉन्च किए दो नए Gaming Laptop, मिल रहें कई नए फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

HP Gaming Laptops: एचपी लैपटॉप और PC के लिए विश्वसनीय ब्रांड में से है। कंपनी ने अपने दो नए गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिए हैं। Omen 16 और Victus 16 दोनों में कई अपडेट्स देखने को मिलते हैं। इन्हें AMD Ryzen 700 सीरीज प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX GPUs से लैस किया गया है, जो गेमर्स को बेहतरीन अनुभव दे सकता है। इसकी खरीददारी ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट HP.com पर जाकर कर सकते हैं।

HP Victus 16 के बारे में

नए विक्टस मॉडल में 16.1 इंच स्क्रीन फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसे AMD Ryzen 9 780HS CPU प्रोसेसर से लैस किया गया है। 32जीबी DDR4 रैम और 512GB NVMe जेन 4 एसएसडी स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप के साथ RGB कीबोर्ड भी मिलता है। इसमें 70Whr की बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। Windows 11 एक महीने के एक्सबॉक्स सब्स्क्रिप्शन के साथ मिलता है। इसकी शुरुआत कीमत 86,999 रुपये है।

HP Omen 16 के बारे

इस मॉडल को AMD Ryzen 9 7940HS CPU से लैस किया गया है। साथ में 32जीबी DDR5 रैम और 1टीबी NVMe जेन 4 एसएसडी स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप में 16.1 इंच स्क्रीन QHD रिजॉल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। टॉप में एक फुल एचडी वेबकैम शटर ऑप्शन के साथ मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,14,999 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews