Jio ला रहा है सबसे सस्ता लैपटॉप, मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत से हटा पर्दा, यहाँ जानें सबकुछ

Jio ला रहा है सबसे सस्ता लैपटॉप, मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत से हटा पर्दा, यहाँ जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। रिलायंस जियो के नए लैपटॉप की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। रिपोर्ट की माने तो Jio अपने JioBook पर काम भी शुरू कर चुकी है। यह 4जी सिम पर काम करेगा और किफायती लैपटॉप में से एक होगा। Reauters की रिपोर्ट के मुताबिक Jio का यह लैपटॉप 15,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। हालांकि अब तक कंपनी ने नए जियो बुक को लेकर आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है।

यह भी पढ़े…Moto G72 हुआ भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन, सेल में मिलेगा बंपर डिस्काउंट, यहाँ जानें

रिपोर्ट्स की माने तो JioBook का निर्माण जियो, Qualcomm और माइक्रोसॉफ्ट की पार्टनरशिप में होगा। जहां Qualcomm लैपटॉप के चिप पर काम करेगा। वहीं माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप के ऐप्स पर काम करेगा। यह भी कहा जा रहा की जियो का लैपटॉप स्कूल और सरकारी कार्यालयों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। लैपटॉप जियो के खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम JioOS पर आधारित होगा और यूजर्स आसानी से ऐप्स को JioStore से इंस्टॉल कर पाएंगे।

एक टीज़र में इस डिजाइन की झलक भी देखने को मिली थी। हालांकि कंपनी ने अब तक लॉन्च की तारीख और लैपटॉप से जुड़ी अन्य किसी जानकारी को शेयर नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है की JioBook भारत के बाजारों में अगले 3 महीनों में एंट्री ले सकता है। उम्मीद है की रिलायंस जियो बहुत जल्द अपने नए लैपटॉप से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकता है। लैपटॉप के अलावा अंबानी की कंपनी सस्ते स्मार्फोन पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी बहुत जल्द भारत के बाजारों में सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन ईकी पेशकश कर सकती है, जिसकी कीमत 7,000 रुपये तक होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews